पुण्योदय logo
पुण्योदय विद्यापथ
पर्वाधिराज दसलक्षण महापर्व के पावन प्रसंग, गुरुकुल परंपरा पर आधारित

33वाँ श्रावक संस्कार शिविर – इंदौर 2026

📍 स्थान - दलाल बाग़, छत्रपति नगर जैन मंदिर, इंदौर (म.प्र.)
📅 दिनांक - 16 सितम्बर 2026 बुधवार से 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार तक
आचार्यश्रेष्ठ श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज
👑 अतिशयकारी आशीर्वाद 👑
गणाग्रणी, जिनसुर्य, आत्मविद्या के पथ प्रदर्शक, मूकमाटी महाकाव्य रचियता, संत शिरोमणि
आचार्यश्रेष्ठ श्री १०८ विद्यासागर जी महाराज
पावन सानिध्य
श्रावक संस्कार शिविर के जनक, शांतिधारा महिमा प्रदर्शक, राष्ट्रसंत, श्रमण शिरोमणि, तीर्थचक्रवर्ती, जगतपूज्य
निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री १०८ सुधासागर जी महाराज ससंघ
निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री १०८ सुधासागर जी महाराज
शिविर पुण्यार्जक
चामुण्डराय श्रीमंत सेठ आकाश - दीपिका, आरव एवं आद्विक जैन (इंदौर)
चामुण्डराय श्रीमंत सेठ आकाश - दीपिका, आरव एवं आद्विक जैन (इंदौर)
सीमा - सतीश जी जैन (बिलासपुर)
शिविर मुख्य संयोजक
चामुण्डराय श्रीमंत सेठ आलोक - मधु, आश्रय एवं आर्यन जैन (इंदौर)
चामुण्डराय श्रीमंत सेठ आलोक - मधु, आश्रय एवं आर्यन जैन (इंदौर)
अर्चना - देवेन्द्र जी जैन (भोपाल)
समस्त कोयला परिवार, भारत
देवरी | इंदौर | भोपाल | चन्द्रपुर | कटनी | बिलासपुर | नागपुर | दिल्ली | मुंबई
📜

धर्मानुरागी बन्धुवर, सादर जय जिनेन्द्र!

हमारे पुण्योदय से परम पूज्य प्रात: स्मरणीय महाकवि संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद एवं उनके आज्ञानुवर्ती शिष्य श्रावक संस्कार शिविरों के जनक परम पूज्य तीर्थचक्रवर्ती जगतपूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगवश्री 108 सुधासागर जी महाराज का पावन सानिध्य महती धर्म प्रभावना के साथ धर्मनगरी इंदौर में स्थापित हुआ है।

भौतिकवादी संस्कार विहीन पाश्चात्य संस्कृति की ओर दौड़ने वाले युग को भारतीय प्राचीन धार्मिक संस्कृति से संस्कारित करने हेतु गुरुकुल परम्परा के आधार पर श्रावक संस्कार शिविर के प्रणेता (जनक) पूज्य मुनिपुंगवश्री ने सर्वप्रथम सन 1991 में ललितपुर वर्षायोग के समय दशलक्षण पर्व को दस दिवसीय शिविर का रूप देकर श्रावकों को ऐसा संस्कारित किया कि आधुनिक भौतिकता की तरफ दौड़ने वाला युवा वर्ग पुन: धर्म को अपने जीवन का अंग मानने लगा। तब से अब तक निरंतर यह शिविर 32 वर्ष पूर्ण करता हुआ, सारे जगत में धर्मसंस्कारों का शंखनाद कर रहा है।

इस वर्ष 2026 में 33वाँ श्रावक संस्कार शिविर विशाल स्तर पर दलाल बाग़, छत्रपति नगर जैन मंदिर, इंदौर (मध्यप्रदेश) में दिनांक 16 सितम्बर 2026 बुधवार से 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार तक आयोजित होने जा रहा है, जो अपना इतिहास स्वर्णांकित करेगा। आप भी इस अनुकरणीय संस्कार शिविर में प्रवेश लेकर अपना जीवन धन्य करें। इस परम धार्मिक अनुष्ठान में आपकी गरिमामय उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। इस दस दिवसीय ज्ञानगंगा में अवगाहन कर पुण्यार्जन कीजिये।
शिविर परामर्शक
प्रतिष्ठा मार्तण्ड श्रद्धेय बा.ब्र. श्री प्रदीप भैया जी 'सुयश'
(अशोकनगर)
शिविर परामर्शक
बा.ब्र. श्री विनोद भैया जी
(आधारताल)
शिविर निर्देशक
श्री हुकुम काका
(कोटा)
शिविर निर्देशक
श्री दिनेश गंगवाल
(जयपुर)
विनीत - सकल दिगंबर जैन समाज, इंदौर
आयोजक - श्री दिगंबर जैन धर्मप्रभावना समिति 2026, इंदौर
✨ प्रमुख दायित्व एवं पदाधिकारी ✨
निर्देशिका - श्राविका श्रेष्ठी आशारानी महेंद्र पांड्या
मार्गदर्शक - रमेश - प्रभा जैन (निर्वाणा), आनन्द - अंतिका गोधा
गौरव अध्यक्ष - मनीष - सपना गोधा (सुमतिधाम)
अध्यक्ष - नवीन - शिवानी गोधा (प्रगति ग्रुप)
महोत्सव अध्यक्ष - अशोक - रानी डोशी
कार्याध्यक्ष - धर्मेंद्र - संध्या जैन (सिनकेम)
स्वागत अध्यक्ष - गौतम - गिरीश जैन (गिन्नी ग्रुप)
स्वागत अध्यक्ष - रमेश - संजय सामरिया
कोषाध्यक्ष - आकाश - दीपिका जैन (कोयला)
सह-कोषाध्यक्ष - सौरभ सलिल बड़जात्या - शचि बड़जात्या
महामंत्री - हर्ष - तृप्ति जैन (शास्वत ग्रुप)
मंत्री - अक्षय - लीना कासलीवाल
आवास व्यवस्था
9232865660
9827329727
भक्ति कलश बुकिंग व दान हेतु
आकाश जैन (कोयला) कोषाध्यक्ष - 7999621019
सौरभ सलिल बड़जात्या सहकोषाध्यक्ष - 8962947359
शांतिधारा
अखिलेश सोधिया - 9425837738
राजेश जैन दद्दू - 9425321169
अजय जैन रेनबो - 8989759495
कलश वितरण
कमल जैन चैलेंजर - 9425081487
श्रुत जैन - 9926039082
वीरेन्द्र जैन देवरी - 8889519819
आहार व्यवस्था
महेंद्र जैन चुकरु - 8871364100
राहुल जैन बीना - 7898393333
अक्षत जैन - 6267360985
त्यागीव्रती भोजनशाला
मुकुल जैन - 7691953533
संदीप जैन बोबी - 9425315430
मनीष मोनू रानीपुर - 9009722265
चौका व्यवस्था
अभिषेक जैन बेगमगंज - 9893735853
श्रीमती सोनाली बागड़िया - 9301930460
आलोक जैन मउरानीपुर - 9926269655

श्रावक संस्कार शिविर - ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म

इंदौर शिविर हेल्पलाइन नंबर - 9039396868 | 9039397373
* इस निशान वाले जानकारी को भरना अनिवार्य है। 📜 नियम व शर्ते पढ़कर ही ऑनलाइन फॉर्म भरें।

📜 शिविर के आवश्यक नियम (कुल 23 नियम)

पढ़ना अनिवार्य है
1

शिविर के दौरान सभी शिविरार्थी का पूर्णतः गृह त्याग रहेगा।

2

शिविर के रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड और दो फोटो संलग्न करना अनिवार्य है एवं शिविर की किट लेते समय आधार कार्ड की एक फोटोकॉपी जमा करवाना अनिवार्य है।

3

शिविर में केवल पंजीकृत पुरुष वर्ग ही नियमित रूप से भाग ले सकते हैं।

4

न्यूनतम 15 वर्ष से अधिकतम 60 वर्ष तक पूर्ण स्वस्थ व्यक्ति शिविर हेतु फॉर्म भर सकते हैं। 8 से 14 वर्ष तक के बालक भी शिविर मे भाग ले सकते हैं, अगर उनके कोई परिवारजन भी शिविर मे प्रवेश ले रहे हों तो।

5

शिविर में प्रवेश के पूर्व शिवरार्थी को शेविंग व 2 नंबर trimmer द्वारा कटिंग करवाना अनिवार्य है।

6

अस्वस्थ व जिनको गंभीर बीमारी हो वह व्यक्ति अपना मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर आए एवं जिनकी दवाई आदि चलती है वह व्यक्ति शिविर संपर्क सूत्र पर चर्चा करके ही आवे।

7

रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त टोकन के माध्यम से ही शिविरार्थी अपनी किट ले सकते हैं।

8

शिविरार्थी की किट में शिविर से संबंधित पाठ्यक्रम की पुस्तक, कॉपी, पेन, आसन, अमृतधारा, बाम, धोती दुपट्टा इत्यादि सामान होगा।

9

सभी शिविरार्थियों को पंक्तिबद्ध होकर ही ध्यानस्थल तक आना होगा।

10

शिविरार्थियों को धोती–दुपट्टा, अंतरंग वस्त्र, चटाई के अलावा अन्य सभी वस्त्रों एवं जूता चप्पल आदि का पूर्ण त्याग करना होगा।

11

शिविरार्थी को स्नान एवं वस्त्रों को साफ करने के लिए साबुन का प्रयोग नही करना है।

12

शिविरार्थी को चादर, टावल इत्यादि अपने साथ लाना अनिवार्य है।

13

शिविर के दौरान शिविरार्थी को शेविंग एवं कटिंग कराने की अनुमति नहीं होगी।

14

शिविर में मोबाईल फोन का उपयोग पूर्णतः वर्जित है।

15

बाहर से आने वाले अतिरिक्त श्रावक श्राविकायें कक्षा एवं प्रवचन सभा आदि कार्यक्रमों में उपस्थित होकर धर्म लाभ ले सकते हैं।

16

ध्यान के पश्चात सभी शिविरार्थियों को व्यवस्थित व अनुशासित ढंग से पंक्तिबद्ध होकर पूजा स्थल पर पहुंचना होगा।

17

कक्षा समाप्त होने के बाद सभी शिविरार्थी को पुनः आवास स्थल तक पहुंचना होगा।

18

शिविर के दौरान अगर कोई शिविरार्थी शिविर स्थल से अमानती सामान लेकर बाहर जाना चाहता है तो दो व्यक्तियों के हस्ताक्षर अनिवार्य होंगे।

19

आहार के लिए सभी शिविरार्थी को कार्यक्रम स्थल से, उपलब्ध बसों के द्वारा ही जाना होगा एवं आहार के पश्चात पुनः कार्यक्रम स्थल पर ही लौट कर आना होगा।

20

शिविरार्थी दिन में केवल एक बार भोजन के अतिरिक्त शाम को अल्पहार आदि ले सकते हैं।

21

शिविर में निर्धारित नियमानुसार दैनिक चर्या एवं निर्देशों का पालन करना होगा।

22

किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर शिविरार्थी को शिविर से निष्कासित किया जा सकता है।

23

शिविर में अनुशासन, शांति एवं एकता बनाये रखना अनिवार्य है।